बजट में कारोबारी सुगमता और लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर स्वागतयोग्य है। विशेष रूप से, उभरते क्षेत्रों के लिए ₹1 लाख करोड़ का R&D आवंटन हमारी इनोवेशन यात्रा में उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर सकता है क्योंकि भारतीय फार्मा इंडस्ट्री का लक्ष्य 2030 तक $120-130 बिलियन तक पहुंचने का है।