सदगुरु जग्गी वासुदेव, संस्थापक, ईशा फाउंडेशन
नरेन्द्र भाई की नेतृत्व शैली में समावेशिता स्पष्ट दिखाई देती है। मन की बात पहल शासन की विशाल मशीनरी में एक छोटी सी बात लग सकती है, लेकिन यह एक गहरा अर्थ रखती है। आम नागरिक से सीधा जुड़ाव बनाकर, वह उनके साथ जुड़ पाते हैं, उनकी कहानियों, संघर्षों और योगदानों का जश्न मनाते हैं। यह उन्हें हमारे लोगों की वास्तविक स्थिति से जोड़े रखता है और यह सुनिश्चित करता है कि उनका शासन उसी के अनुरूप हो।