मैं योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में लाने में उनकी (प्रधानमंत्री मोदी की) भूमिका की तहे दिल से सराहना करता हूँ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा का नेतृत्व करके, उन्होंने योग के प्रति लोगों की रुचि में अभूतपूर्व वृद्धि में योगदान दिया है और इससे होने वाले कल्याण को रेखांकित किया है।