सर्बानंद सोनोवाल – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री
केंद्रीय बजट 2025 माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विजन को दर्शाता है, जो हमारे देश को #ViksitBharat की ओर ले जाएगा। यह विकास और प्रगति का एक रोडमैप है जो 140 करोड़ भारतीयों को नए अवसरों और समृद्धि के साथ सशक्त बनाएगा। चार प्रमुख इंजनों - कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात पर विशेष ध्यान देने के साथ, #ViksitBharatBudget2025 समाज के सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा, समावेशी और सतत विकास सुनिश्चित करेगा। प्रधानमंत्री मोदी जी का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूँ और वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी को एक ऐसा बजट पेश करने के लिए बधाई देता हूँ जो आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा को गति देगा।