जब मैंने प्रधानमंत्री का संबोधन (अक्टूबर महीने में सिलिकन वैली में) सुना तो मुझे उसमें काफी जुनून, विजन और बड़े पैमाने पर सुधार नजर आया और साथ में यह भी कि भारत के निर्माण में प्रौद्योगिकी अहम भूमिका निभाने जा रहा है, खासकर एक समृद्ध दुनिया की। मैं जानती थी कि मुझे प्रधानमंत्री से मिलने, उनसे बातचीत करने और पूरे आर्थिक तंत्र का लाभ उठाने के लिए भारत आना था... मैं अभूतपूर्व रूप से प्रभावित हूं। आपको वो दोनों विजन कहां देखने को मिलेगा जिसमें काफी गहराई और व्यापकता हो और जिसमें शिक्षित लोगों का शक्तिशाली बौद्धिक आधार भी हो?