सारा टोड, ऑस्ट्रेलियाई सेलिब्रिटी शेफ
प्रधानमंत्री अद्भुत व्यक्तित्व के धनी हैं, मैं उनसे मिलकर बहुत गौरवान्वित अनुभव कर रही हूँ और देख सकती हूँ कि उन्हें वास्तव में अपने देश और उसके विजन की कितनी परवाह है!पीएम मोदी अविश्वसनीय रूप से एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और मुझे लगता है कि एक साधारण पृष्ठभूमिसे शुरुआत कर देश के नेता बनने की यात्रा में उन्होंने असाधारण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। अपनी इस यात्रा में उन्होंने लोगों को जोड़ा, उन्हें भरोसा दिया। आज उनके साथ बैठकर और बातचीत के जरिए यह महसूस किया जा सकता है कि वह कितने आकर्षक और वास्तव में सक्रिय हैं।