सारा टोड, ऑस्ट्रेलियाई सेलिब्रिटी शेफ
मैंने पीएम मोदी के साथ प्राचीन भारतीय संस्कृति के आयुर्वेदिक सिद्धांतों और बेहतरीन स्थानीय सामग्रियों के उपयोग और उनके स्वास्थ्य लाभों पर बातचीत की। हमारी बातचीत ने भारत के प्रति मेरे प्रेम,फ़ूड इंडस्ट्री के प्रति मेरे पैशन को पुष्ट किया और इस दिशा में मेरे सही ट्रैक पर होने की पुष्टि भी की। मोहक बातचीत के अलावा, हमने आगामी कदमों की चर्चा भी की, जिसने मेरे आगे के मार्ग को एक स्पष्ट दिशा दी। मोदी जी के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारी हूँ, जो भविष्य के मेरे प्रयासों को आकार देने में सहायक होंगे।