साफ़रा कैट्ज़, सीईओ, ओरेकल
भारत हाल के दिनों में सबसे जीवंत बाजारों में से एक बन गया है और इसे लेकर एक नया उत्साह जगा है। यहां उद्योग एवं व्यवसाय का विस्तार हो रहा है... भारत का राजनीतिक नेतृत्व - चाहे केंद्र हो या राज्य - भविष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहा है। विरासत में जो व्यवस्था मिली है, वो मार्ग में बाधक नहीं बन सकता। डिजिटल इंडिया नागरिकों को सशक्त बनाने, पारदर्शिता लाने और उत्तरदायित्व निर्धारित करने का एकमात्र तरीका है। नेतृत्व दल सशक्तिकरण और सेवाओं पर ध्यान दे रहा है; हम जैसी उपकरण बनाने वाली कंपनियों के लिए असीमित अवसर उपलब्ध हैं।