मैने देखा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से संबंधित निर्णय लेने पर जितना ध्यान केंद्रित किया है वह अभूतपूर्व है। मुझे नहीं लगता कि कोई अन्य प्रधानमंत्री है जिसने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में सुधार लाने पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया है। प्रधानमंत्री मोदी जो चाहते हैं वो स्पष्ट रूप से कहते हैं और पूरी पारदर्शिता के साथ उस काम को करते हैं। मैंने गुजरात में यह होते देखा है और मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि दिल्ली में भी सभी के लिए सभी नीतियां समान हैं।