सुंदर पिचाई, सीईओ, गूगल
प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बैठक सफल रही, कई उद्योगों पर चर्चा हुई। हर कोई भारत में अधिक से अधिक निवेश करने के लिए उत्साहित है और मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि हम सभी साथ मिलकर क्या कर सकते हैं। जीएसटी को लागू करना मुश्किल था, इसे लागू होते देखने के लिए उत्सुक हूँ। इससे यह पता चलता है कि दृढ़ संकल्प के साथ बड़े सुधार लाए जा सकते हैं।