प्रधानमंत्री के तौर पर वह जिन देशों की यात्राओं पर जाते हैं वहां समृद्ध भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। भगवान जगन्नाथ के धाम और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध ओडिशा के एक कलाकार के तौर पर मुझे इस बात का भरोसा है कि हमारे प्रधानमंत्री देश भर के प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रेरित करते रहेंगे। उनके स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं जैसे नए और प्रभावी कार्यक्रमों ने आम नागरिकों के दिल को छू लिया। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे कई अवसरों पर अपने सैंड कला के माध्यम से इसे बढ़ावा देने का मौका मिला।