मेरा सपना उस वक्त पूरा हो गया जब अप्रैल 2016 में आयोजित मॉस्को सैंड प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी से मिला। प्रोत्साहन से भरे उनके शब्द आज भी मेरे कानों में गूंज रहे हैं और मुझे मेरे काम को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मैं उनकी उपस्थिति और उनके वास्तविक समर्थन को महसूस कर सकता हूं।