मैं कहूंगा कि इन 11 सालों में मैंने जो भी देखा है और आपने भी देखा है, चाहे वह इंफ्रास्ट्रक्चर लेवल पर हो, टेक्नोलॉजी लेवल पर हो, डिफेंस लेवल पर हो या किसी और लेवल पर हो, हर 3-4 साल बाद आपको ग्रोथ देखने को मिलती है। आप एक शक्तिशाली सरकार देखते हैं। आप एक ऐसी सरकार देखते हैं जिसका विजन 5 साल का नहीं बल्कि 2047 का है। एक सरकार जिसका विजन दूरगामी हो, वह उसी तरह काम कर सकती है। मुझे बहुत खुशी है कि आज हमारा राष्ट्रीय चरित्र देशभक्त जैसा बन गया है।