सौगत गुप्ता, MD & CEO, मैरिको लिमिटेड
मुझे विश्वास है, इस केंद्रीय बजट FY24-25 के साथ, सरकार और माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 2047 तक भारत, एक विकसित भारत बनाने के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में कदम उठाए हैं। कैपिटल एक्सपेंडिचर में 11.11 ट्रिलियन रुपये की प्रभावशाली वृद्धि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, दीर्घकालिक रोजगार के अवसर पैदा करने और और समग्र आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।