हरिहरन, गायक
मैंने यह भजन (सबने तुम्हें पुकारा श्री राम जी) लगभग 20-25 साल पहले गाया था...मुझे वास्तव में आश्चर्य हुआ कि पीएम मोदी ने इस गीत के बारे में लिखा और पूरा देश इसे सुन रहा है। मुझे अयोध्या आने का निमंत्रण मिला है और 22 जनवरी को मैं अपने एक मित्र के साथ अयोध्या जाऊँगा। मैं पीएम मोदी से मिला हूँ और उनके कुछ कार्यक्रमों में गाने भी गाए हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मेरे इस गाने का बखान किया है, उसने मुझे रोमाँच से भर दिया है, मैं बहुत खुश हूँ।