ह्यूग टॉड, गुयाना के विदेश मंत्री
भारत को एक लोकतंत्र में 1.3 बिलियन लोगों की सुचारु रूप से देखभाल करनी है। क्या आप 1.3 बिलियन लोगों की देखभाल करने की कल्पना कर सकते हैं और उसके बाद भी नीतिगत स्तर पर उसके पास दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए योगदान करने की मंशा है, जबकि बहुपक्षीय संस्थानों को ऐसा करना चाहिए! इसलिए मैं यह कहने का साहस करूंगा कि भारत अपने आप में एक बहुपक्षीय संस्था है। जब आप मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और उनकी प्रगति के बारे में सोचते हैं और न केवल वादे बल्कि प्रतिबद्धता, जो वे करते हैं, वे सभी नियम-आधारित व्यवस्था के अनुरूप हैं।