भारत महामारी के दौरान 20 करोड़ महिलाओं सहित कुल 30 करोड़ लोगों को इमरजेंसी डिजिटल पेमेंट ट्रांसफर करने में भी सफल रहा। यह केवल इसलिए संभव हो सका क्योंकि भारत ने डिजिटल आईडी सिस्टम (आधार) में निवेश करके और डिजिटल बैंकिंग के लिए उत्कृष्ट प्लेटफॉर्म बनाकर वित्तीय समावेशन को प्राथमिकता दी है। यह याद दिलाता है कि वित्तीय समावेशन एक शानदार निवेश है।