प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी की अगुवाई में #NDA सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया यह बजट देश की आर्थिक विकास गति में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री जी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में यह बजट अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इस बजट में युवा, गरीब, महिला, किसान और मध्यम वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। यह बजट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारी अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से विकसित हो रही है। पिछले 10 वर्षों के विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। इस अवधि में भारत की क्षमता और संभावनाओं पर विश्वास और भी बढ़ा है। इस बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता दी गई है। #UnionBudget2025 #BudgetSession2025