डॉ. मनसुख मंडाविया- केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री; युवा मामले और खेल
सर्व-समावेशी बजट! देश के हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित करने वाले आम बजट 2025-26 को पेश करने हेतु मैं प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी और वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ। महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान, युवाओं, ग़रीब और मिडिल क्लास को केंद्र में रखने वाले इस बजट में सबका ध्यान रखा गया है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से MSMEs को भी सशक्त किया गया है। मैं विशेषकर 1 करोड़ Gig workers को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु मोदी जी का हृदय से धन्यवाद प्रकट करता हूँ। स्टार्ट-अप से लेकर शिक्षा तक और मिडल क्लास से लेकर मेक इन इंडिया और मैन्युफैक्चरिंग तक यह बजट एक आत्मनिर्भर तथा विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाला साबित होगा। #ViksitBharatBudget2025