मैं वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman को बधाई देता हूँ, जिन्होंने प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक शानदार बजट पेश किया है I यह बजट, युवा, गरीब, किसान, नारी के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने वाला है I खासकर मिडिल क्लास के योगदान का ध्यान रखते हुए यह बजट अभूतपूर्व तोहफा लेकर आया है I बारह लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर आयकर से राहत दिए जाने के निर्णय का मैं हृदयतल से स्वागत करता हूँ। मैं पुनः प्रधानमंत्री जी को और वित्त मंत्री जी को इस ऐतिहासिक बजट के लिए बधाई देता हूँ I