विष्णुदेव साय – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
आज पेश हुए "केंद्रीय बजट 2025-26" में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का वह वचन फिर से पूरा हुआ है कि जिन्हें कोई नहीं पूछता, उन्हे मोदी जी पूछते हैं। समाज के मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्गों के उत्थान के लिए यह बजट ऐतिहासिक है। यह भारत के सुनहरे भविष्य का दस्तावेज है। स्वतंत्र भारत के इतिहास के चंद ऐतिहासिक बजटों में से यह एक है। देश के टैक्स पेयर और मध्यम वर्ग का सम्मान करते हुए मोदी सरकार ने एक ऐसा निर्णय लिया है, जिसकी कल्पना भी लोगों को नहीं थी। कांग्रेस की सरकार में जहां सालाना 2 लाख रुपए की आय पर टैक्स लगता था, मोदी जी की सरकार में सालाना 12 लाख रुपए की आय तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। यह देश-प्रदेश के करोड़ों मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधा लाभ पहुंचाने वाला फैसला है। मोदी सरकार ने इस बजट में किसानों के उत्थान के लिए दूरगामी नीतियां बनाई हैं।