पीएमइंडिया
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष महामहिम श्री साबा कोरोसी
संयुक्त राष्ट्र की उप-महासचिव महामहिम अमीना मोहम्मद
न्यूयॉर्क के मेयर महामहिम एरिक एडम्स
और दुनिया भर से मेरे प्यारे मित्रों,
नमस्कार!
मित्रों,
इस सुहानी सुबह में, हम यहां संयुक्त राष्ट्र में एकत्र हुए हैं।
संपूर्ण मानवता के मिलन स्थल पर! न्यूयॉर्क के इस शानदार शहर में! मुझे पता है, आपमें से बहुत से लोग काफी दूर से आये हैं। यहाँ आने के लिए आपमें से अधिकांश लोग सूर्योदय से पहले उठे होंगे।
आप सभी को देखकर मैं प्रसन्नता का अनुभव कर रहा हूं। और, मैं आप सभी को यहां आने के लिए धन्यवाद देता हूँ!
मित्रों,
मुझे जानकारी दी गयी है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है और, हम सबको एक साथ लाने का बेहद असाधारण प्रयोजन योग है!
योग का अर्थ है- एकजुट होना। तो, आपका एक साथ आना योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है। मुझे याद है, लगभग नौ वर्ष पहले, यहीं संयुक्त राष्ट्र में, मुझे 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव देने का सम्मान मिला था।
उस समय पूरी दुनिया का इस विचार के समर्थन में एक साथ खड़े होना अविस्मरणीय था। मैंने अभी-अभी वीर संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये हैं। 2015 में, मैंने उनकी याद में संयुक्त राष्ट्र में एक नवीन स्मारक के निर्माण का आह्वान किया था।
और पिछले हफ्ते, पूरी दुनिया ने इसे शीघ्र ही साकार करने के लिए भारत के साथ अपनी प्रतिबद्धता जताई। सबसे बड़ी सैन्य टुकड़ी का योगदान करने वाले देश के रूप में, हम इस नेक कार्य में समर्थन की अभिव्यक्ति के लिए सभी देशों के आभारी हैं।
पिछले वर्ष, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए पूरी दुनिया ने एक साथ समर्थन जताया था। मिलेट एक सुपरफूड है। वे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और पर्यावरण की दृष्टि से भी उत्तम हैं। और आज, पूरी दुनिया को फिर से योग के लिए एक साथ आते देखना अद्भुत है!
मित्रों
योग भारत से आता है और यह बहुत पुरानी परंपरा है। लेकिन सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत और गतिशील है। योग निःशुल्क है – कॉपीराइट से मुक्त, पेटेंट से मुक्त, और रॉयल्टी भुगतान से भी मुक्त है। आपकी आयु, लिंग और फिटनेस स्तर के अनुसार योग स्वीकरण करने योग्य है। योग सरल है- आप इसे घर पर, या काम पर, अथवा यात्रा में भी कर सकते हैं।
योग में अपने को स्थिति के अनुरूप ढाला जा सकता है- आप इसे अकेले या समूह में अभ्यास कर सकते हैं, शिक्षक से सीख सकते हैं, या स्व-शिक्षण कर सकते हैं। योग सभी को जोड़ने वाला है- यह सभी के लिए है, सभी जातियों के लिए है, सभी धर्मों के लिए है और सभी संस्कृतियों के लिए है। योग सही अर्थ में सार्वभौमिक है।
मित्रों
जब हम योग करते हैं तो हम शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत और भावनात्मक रूप से संतुष्ट महसूस करते हैं। लेकिन यह सिर्फ आसन पर बैठकर ही व्यायाम करने तक सीमित नहीं है, योग जीवन का एक तरीका है। स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। सद्भाव में जीने का तरीका- स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ। मुझे प्रसन्नता है कि आप में से बहुत से लोग योग के विभिन्न पहलुओं को वैज्ञानिक रूप से मान्यता दिलाने पर कार्य कर रहे हैं। सही अर्थों में, यही मार्ग है।
मित्रों,
मैं जानता हूं कि आप सभी योग आरंभ करने के इच्छुक हैं! और, मैं यही चाहता हूं। आज यहां हमारी मेजबानी करने के लिए मैं संयुक्त राष्ट्र को धन्यवाद देना चाहता हूं। इस आयोजन को सफल बनाने में हरसंभव सहायता और समर्थन के लिए मैं मेयर और न्यूयॉर्क शहर का आभारी हूं और सबसे बढ़कर, मैं आज यहां आने के लिए आप सभी को एक बार फिर धन्यवाद देना चाहता हूं। आइए हम योग की शक्ति का उपयोग न केवल स्वस्थ और प्रसन्न रहने के लिए करें, बल्कि अपने और एक-दूसरे के प्रति दयाशील बने रहने के लिए भी करें।
आइए हम योग की शक्ति का उपयोग मित्रता के सेतु, एक शांतिपूर्ण दुनिया और एक स्वच्छ, हरित और दीर्घकालिक स्थायी भविष्य के निर्माण के लिए करें। आइए हम सब मिलकर “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” के लक्ष्य को साकार करें। मैं इसी कामना के साथ अपनी वाणी को विराम देता हूं:
सर्वे भवन्तु सुखिनः
सर्वे सन्तु निरामयाः
सभी प्रसन्न रहें, सभी स्वस्थ रहें!
धन्यवाद!
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!
***
एमजी/एमएस/आरपी/एसएस/एजे
Delighted to take part in the #YogaDay programme at @UN HQ. Let us make Yoga a part of our lives and further wellness. https://t.co/XvsB8AYfGs
— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2023
About nine years ago, right here at the @UN, I had the honour to propose celebrating the International Day of Yoga on 21st June: PM @narendramodi pic.twitter.com/cEi4XWMnwi
— PMO India (@PMOIndia) June 21, 2023
Last year, the entire world came together to support India’s proposal to celebrate 2023 as the International Year of Millets: PM @narendramodi pic.twitter.com/FQ1Dxo0oMY
— PMO India (@PMOIndia) June 21, 2023
Yoga comes from India. Like all ancient Indian traditions, it is also living and dynamic. pic.twitter.com/YWx5PUZ6cP
— PMO India (@PMOIndia) June 21, 2023
Yoga is truly universal. pic.twitter.com/fc9Yazjf9v
— PMO India (@PMOIndia) June 21, 2023
Yoga is a way of life. pic.twitter.com/u7RGvos5eS
— PMO India (@PMOIndia) June 21, 2023