प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) में भारत के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को एनवीएस-03 को ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ18 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मिशन भारत के स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम नाविक को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। बेहतर क्षमताओं से सुसज्जित एनवीएस-03 आवश्यक तकनीक में भारत की आत्मनिर्भरता की कोशिश को और आगे बढ़ाएगा और नागरिकों के फ़ायदे के लिए नेविगेशन सेवाओं को मज़बूत करेगा।
श्री मोदी ने भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की लगन और योग्यता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी निरंतर उपलब्धियां देश को गर्व महसूस कराती हैं।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:
एनवीएस-03 को ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ 18 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई।
यह मिशन हमारे स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम नाविक को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। बेहतर क्षमताओं से सुसज्जित एनवीएस-03 आवश्यक तकनीक में आत्मनिर्भरता की हमारी कोशिश को आगे बढ़ाएगा और हमारे लोगों को फ़ायदा पहुँचाने वाली नेविगेशन सेवाओं को बढाएगा।
हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की लगन और योग्यता हमारे देश को गर्व महसूस कराती है।
@isro
Congratulations to our scientists and engineers at ISRO on the successful launch of GSLV-F18 carrying NVS-03.
This mission marks an important step in strengthening NavIC, our indigenous satellite navigation system. Equipped with enhanced capabilities, NVS-03 will further our pursuit of self-reliance in critical technologies and support navigation services that benefit our people.
The dedication and ingenuity of our space scientists continue to make our nation proud.
@isro
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/पीपी/आर
Congratulations to our scientists and engineers at ISRO on the successful launch of GSLV-F18 carrying NVS-03. This mission marks an important step in strengthening NavIC, our indigenous satellite navigation system. Equipped with enhanced capabilities, NVS-03 will further our pursuit of self-reliance in critical technologies and support navigation services that benefit our people. The dedication and ingenuity of our space scientists continue to make our nation proud. @isro
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2026