Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने कहा हम पूर्वोत्‍तर की क्षमताओं को पहचानने और इसके विकास को गति देने को पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्वोत्‍तर की क्षमताओं के अनुरूप इसके विकास को गति देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।

पूर्वोत्‍तर राज्‍यों- असम, मणिपुर, त्रिपुरा और नागालैंड की अपनी तीन दिन की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री ने लगातार ट्विट करते हुए कहा कि वह वहां जाने और वहां की जनता से बातचीत करने के लिए उत्‍सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों और योग्‍य युवा वर्ग की शक्‍ति से भरपूर यह क्षेत्र देश की विकास यात्रा में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्‍होंने कहा कि जब तक पूर्वोत्‍तर का विकास नहीं होगा तब तक देश भी विकसित नहीं हो सकता।