प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल का एक लेख साझा किया। इस लेख में उल्लेख किया गया है कि संविधान सामाजिक न्याय और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में हमारा शाश्वत मार्गदर्शक बना हुआ है।
श्री मेघवाल ने अपने लेख में कल्याणकारी पहलों और संविधान के ऐतिहासिक प्रावधानों का उल्लेख किया है, जो भारत को बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों का देश बनाने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और महिलाओं के कल्याण के लिए किए गए उपायों पर चर्चा करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में संवैधानिक मूल्यों के महत्व का भी उल्लेख किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:
“संविधान सामाजिक न्याय और विकसित भारत की दिशा में हमारा शाश्वत मार्गदर्शक बना हुआ है।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने लेख में उन कल्याणकारी पहलों और संविधान के ऐतिहासिक प्रावधानों का उल्लेख किया है, जो देश को बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के भारत के सपने को साकार करने के लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं।
उन्होंने पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और महिलाओं के लिए किए गए उपायों पर प्रकाश डाला है। इसके साथ ही, राष्ट्र निर्माण में संवैधानिक मूल्यों के महत्व को भी रेखांकित किया है।”
The Constitution remains our timeless compass towards social justice and Viksit Bharat.
Union MoS Shri @arjunrammeghwal writes about welfare initiatives and landmark constitutional provisions advancing the country closer to realising Babasaheb Ambedkar’s vision for India.
He highlights measures for backward classes, economically weaker sections and women. He also underlines the importance of constitutional values in nation-building.
— PMO India (@PMOIndia) November 26, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/बीयू/वाईबी
The Constitution remains our timeless compass towards social justice and Viksit Bharat. Union MoS Shri @arjunrammeghwal writes about welfare initiatives and landmark constitutional provisions advancing the country closer to realising Babasaheb Ambedkar’s vision for India. He highlights measures for backward classes, economically weaker sections and women. He also underlines the importance of constitutional values in nation-building.
— PMO India (@PMOIndia) November 26, 2026