Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने नुआखाई की शुभकामनाएं दीं


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नुआखाई के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नुआखाई किसानों, उनकी फसल और एकजुटता की भावना का उत्सव है। प्रधानमंत्री ने यह कामना की है कि यह विशेष अवसर समाज में सद्भाव और एकजुटता की भावना को और मजबूत करे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा है:

नुआखाई जुहार!

नुआखाई के त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं, यह त्योहार हमारे किसानों, फसल और एकजुटता की भावना का उत्सव है।

यह विशेष अवसर सद्भाव के बंधनों को मजबूत करे और हमारे समाज में सुख और समृद्धि लाए।

ନୂଆଁଖାଇ ଜୁହାର୍‌ !

ଆମ କୃଷକ, ଫସଲ ଏବଂ ଏକତାର ପର୍ବ ନୂଆଁଖାଇର ଅନେକ ଅନେକ ଶୁଭକାମନା

ଏହି ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ଅବସର ଆମ ସମାଜରେ ସଦ୍ଭାବନାର ବନ୍ଧନକୁ ସୁଦୃଢ଼ କରୁ ଏବଂ ଖୁସି ସମୃଦ୍ଧି ନେଇ ଆସୁ

***

पीके/केसी/केके/एसके