Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने पर निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एशियाई खेलों में 10 मीटर महिला एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि भारतीय निशानेबाज देश को गौरवान्वित कर रहे हैं।

 

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

भारतीय निशानेबाज हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं!

एशियाई खेलों में 10 मीटर महिला एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर एलावेनिल वलारिवन को हार्दिक बधाई। यह उनका दिन का दूसरा पदक था, जिसने इसे और भी खास बना दिया। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi

***

पीके/केसी/पीपी/वीके