Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आइची-नगोया में आयोजित एशियाई खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों ने अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत की है और समूचे राष्ट्र को उन पर गर्व है।

श्री मोदी ने एक्स पर लिखाः

आइची-नागोया में एशियाई खेलों के शुभारंभ के अवसर पर भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएं। हर एथलीट ने उल्लेखनीय समर्पण और संकल्प का प्रदर्शन करते हुए अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत की है। भारत को इन सब पर गर्व है।

मेरी कामना है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अच्छा खेलें और शानदार सफलता हासिल करें।

****

पीके/केसी/आरटी/एसके