पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा में शानदार थ्रो के साथ रजत पदक जीतने वाले तजिंदरपाल सिंह को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि तजिंदरपाल ने अपनी एकाग्रता और लगन से निरंतर देश को गौरवान्वित किया है। श्री मोदी ने कहा कि एशियाई खेलों का एक और पदक उनकी उल्लेखनीय यात्रा में एक बेहतरीन उपलब्धि है। उन्होंने तजिंदरपाल को भविष्य में और भी सफलताएं अर्जित करने की शुभकामनाएं भी दीं।
‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:
“@Tajinder_Singh3 का बेहतरीन प्रदर्शन! एशियाई खेलों में पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा में शानदार थ्रो के साथ रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई।
तजिंदरपाल ने अपनी एकाग्रता और लगन से निरंतर देश को गौरवान्वित किया है। एशियाई खेलों का एक और पदक उनकी उल्लेखनीय यात्रा में एक बेहतरीन उपलब्धि है। उन्हें भविष्य में और भी सफलताएं अर्जित करने की शुभकामनाएं: PM @narendramodi”
A splendid performance by @Tajinder_Singh3! Congratulations to him on winning the Silver medal in the Men’s Shot Put at the Asian Games with an impressive throw.
Tajinderpal has consistently brought laurels to the nation through his focus and perseverance. Another Asian Games… pic.twitter.com/D8kGEicV43
— PMO India (@PMOIndia) September 26, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/आर /डीए