पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर प्राची चौधरी को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी शानदार दौड़ ने भारत को पोडियम पर एक यादगार जगह दिलाई है। श्री मोदी ने उन्हें बधाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने लिखा:
“एशियाई खेलों में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर प्राची चौधरी को बधाई। उनकी शानदार दौड़ ने भारत को पोडियम पर एक यादगार जगह दिलाई है। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं: PM @narendramodi”
Congratulations to Prachi Choudhary on winning the Bronze medal in the Women’s 400m at the Asian Games. Her excellent run has earned India a memorable place on the podium. Wishing her the very best for the endeavours ahead: PM @narendramodi pic.twitter.com/jskrrNegHy
— PMO India (@PMOIndia) September 26, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/आर /डीए