पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 की पुरुषों की स्किफ स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस जोड़ी ने अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार करते हुए पोडियम तक का सफर तय किया, जिसे उन्होंने कौशल और दृढ़ संकल्प से प्रेरित एक उल्लेखनीय उपलब्धि बताया
श्री मोदी ने प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:
“एक बेहद खास और शानदार रजत पदक!
एशियाई खेल 2026 की पुरुषों की स्किफ स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस को बधाई।
उन्होंने अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार किया और इस बार पोडियम तक पहुंचकर शानदार प्रदर्शन किया। यह वास्तव में कौशल और दृढ़ संकल्प से प्रेरित एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: पीएम @narendramodi
A special and spectacular Silver!
Congrats to Prince Noble and Manu Francis on winning the Silver Medal in the Men’s Skiff event at the Asian Games 2026.
They bettered their previous performances and did well by reaching the podium this time. It has truly been a remarkable…
— PMO India (@PMOIndia) October 1, 2026
**********
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए