Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने श्री एल.के. आडवाणी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व उप-प्रधानमंत्री श्री एल.के. आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। श्री मोदी ने श्री आडवाणी की दशकों की जनसेवा और राष्ट्रीय जीवन में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके योगदान ने देश की प्रगति पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

आडवाणी जी से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

दशकों की जनसेवा और राष्ट्र-निर्माण में उनके अभूतपूर्व योगदान ने देश पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

भारत की प्रगति को मजबूत करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

********

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए