Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सरकार के प्रमुख के रूप में राष्ट्र की सेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। श्री मोदी ने कहा कि वे भारत और सर्बिया के बीच की साझेदारी को मजबूत करने में सर्बिया के राष्ट्रपति के व्यक्तिगत योगदान की बेहद सराहना करते हैं।

‘एक्स’ पर, श्री मोदी ने पोस्ट किया:

आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और मित्रता के लिए धन्यवाद।

मैं भारत और सर्बिया के बीच की साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान की बेहद सराहना करता हूं।

आपके नेतृत्व में, सर्बिया में असाधारण बदलाव आए हैं। आपने दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ सर्बिया की सेवा की है।

मैं भारत तथा सर्बिया के बीच की साझेदारी को और नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हूं।

 

@avucic

 

****

पीके/केसी/आरटी/आर