Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सरकार के प्रमुख के रूप में राष्ट्र की सेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर जापान की प्रधानमंत्री सुश्री सनाए ताकाइची द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सुश्री सनाए ताकाइची को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और इस वर्ष जुलाई में उनकी भारत यात्रा को याद करते हुए उसे एक अविस्मरणीय अवसर बताया, जिसने भारत तथा जापान के बीच की साझेदारी को और सशक्त किया। प्रधानमंत्री ने इस बात को दोहराया कि भारत तथा जापान अपनी पुरानी मित्रता को और आगे ले जाते हुए वैश्विक शांति, स्थिरता एवं समृद्धि के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत और जापान के बीच के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक अवसर प्रदान करेगी।

‘एक्स’ पर, श्री मोदी ने पोस्ट किया:

प्रधानमंत्री ताकाइची जी, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

इस वर्ष जुलाई में हुई आपकी भारत यात्रा मेरे लिए भी अविस्मरणीय रहेगी। इससे भारत-जापान की साझेदारी और सशक्त हुई है।

दोनों देश अपनी पुरानी मित्रता को और आगे ले जाते हुए वैश्विक शांति, स्थिरता एवं समृद्धि के लिए साथ मिलकर प्रयास करते रहेंगे।

मुझे विश्वास है कि हमारे राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर द्विपक्षीय रिश्तों को एक नई ऊंचाई मिलेगी।

高市首相、誠にありがとうございました。

今年7月の首相のインド訪問は、私にとっても忘れられないものとなりました。この訪問により、日印のパートナーシップはさらに強固なものとなりました。

両国は、長年にわたる友好関係を基盤として、世界の平和、安定、繁栄のために引き続き協力してまいります。

国交樹立75周年を迎えるにあたり、両国関係が新たな高みに達することを確信しております。

@takaichi_sanae

****

पीके/केसी/आरटी/आर