Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सरकार के प्रमुख के तौर पर देश की सेवा के 25 साल पूरे होने पर बधाई देने के लिए इथियोपिया के संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री अबी अहमद अली का आभार जताया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर देश की सेवा के 25 साल पूरे होने पर मिली हार्दिक शुभकामनाओं के लिए इथियोपिया के संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री अबी अहमद अली का आभार व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को एक और कार्यकाल के लिए पद संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

श्री मोदी ने पिछले साल दिसंबर में अपनी इथियोपिया यात्रा और नई दिल्ली में प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ हाल ही में हुई मुलाकात को खुशी के साथ याद किया। उन्होंने कहा कि भारत इथियोपिया के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देता है और सहयोग तथा दोस्ती को और गहरा करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक है।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा;

“प्रधानमंत्री अबी अहमद अली, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं भी आपको एक और कार्यकाल के लिए पद संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

मैं पिछले साल दिसंबर में अपनी इथियोपिया यात्रा और नई दिल्ली में हमारी हालिया मुलाकात को खुशी के साथ याद करता हूं। भारत इथियोपिया के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देता है और मैं हमारे सहयोग और दोस्ती को और गहरा करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।

@AbiyAhmedAli”

***

पीके/केसी/आरटी/एनएस/एसएस