Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सरकार के प्रमुख के रूप में राष्ट्र की 25 वर्षों की सेवा पूरी करने पर जाम्बिया गणराज्य के राष्ट्रपति द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में राष्ट्र की 25 वर्षों की सेवा पूरी करने पर जाम्बिया गणराज्य के राष्ट्रपति श्री हाकाइंडे हिचिलेमा द्वारा दी गई हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जाम्बिया के साथ अपनी मित्रता को बहुत महत्व देता है और घनिष्ठ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर है।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया;

“राष्ट्रपति हिचिलेमा, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

भारत जाम्बिया के साथ अपनी मित्रता को बहुत महत्व देता है और मैं हमारी घनिष्ठ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर हूँ।

@HHichilema”

 

******

पीके/केसी/आरटी/पीके