पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में राष्ट्र की 25 वर्षों की सेवा पूरी करने पर कजाकिस्तान गणराज्य के राष्ट्रपति श्री कासिम-जोमार्ट तोकायेव द्वारा दी गई हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह कजाकिस्तान के साथ घनिष्ठ मैत्री और रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत तथा प्रगाढ़ करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया;
“राष्ट्रपति तोकायेव, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं कजाकिस्तान के साथ हमारी घनिष्ठ मैत्री और रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देता हूँ। मैं हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत तथा प्रगाढ़ करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ।
@TokayevKZ”
Thank you, President Tokayev, for your warm wishes. I deeply value our close friendship and strategic partnership with Kazakhstan. Look forward to working together to further strengthen and deepen our bilateral ties.
@TokayevKZ
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2026
****
पीके/केसी/आरटी/पीके
Thank you, President Tokayev, for your warm wishes. I deeply value our close friendship and strategic partnership with Kazakhstan. Look forward to working together to further strengthen and deepen our bilateral ties. @TokayevKZ
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2026