प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की भाला फेंक (एफ53/54) स्पर्धा में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार रजत पदक जीतने पर प्रदीप कुमार को बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि बीते वर्षों के दौरान उनकी निरंतर प्रगति स्वयं को बेहतर बनाने और हर बार अपनी क्षमताओं को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के उनके संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि निरंतरता और उत्कृष्टता का मेल उनकी उपलब्धियों को और भी खास बनाता है। श्री मोदी ने उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी सफलता की नई ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:
“निरंतरता और उत्कृष्टता का संगम सफलता को और भी निखारता है!
प्रदीप कुमार ने एशियाई पैरा खेलों की पुरुषों की भाला फेंक (एफ53/54) स्पर्धा में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरा रजत पदक जीता है। बीते वर्षों में उनकी प्रगति, खुद को लगातार बेहतर बनाने और अपनी क्षमताओं को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के उनके संकल्प को दर्शाता है। इस शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई और भविष्य के सभी प्रयासों के लिए मेरी ढेरों शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi”
Consistency and excellence shine together!
Pradeep Kumar has secured his second consecutive Asian Para Games Silver in the Men’s Javelin Throw F53/54 event with a Personal Best. His progress over the years highlights his commitment to constantly improving and pushing his limits. Congrats to him on a commendable performance. My best wishes to him for all his future endeavours: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 20, 2026
*************
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
Consistency and excellence shine together! Pradeep Kumar has secured his second consecutive Asian Para Games Silver in the Men's Javelin Throw F53/54 event with a Personal Best. His progress over the years highlights his commitment to constantly improving and pushing his limits. Congrats to him on a commendable performance. My best wishes to him for all his future endeavours: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 20, 2026