Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने विजयादशमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ दीं


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विजयादशमी के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि हर्ष और आस्था का यह पावन पर्व सभी के संकल्पों को नई शक्ति प्रदान करेगा। श्री मोदी ने कामना की कि सभी का जीवन सुख, सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:

“आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है।”

***

पीके/केसी/आरटी/पीके