Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रणव सूरमा को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ51/52/53 स्पर्धा में रिकॉर्ड तोड़ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर प्रणव सूरमा को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई दी

यह उल्लेख करते हुए कि नया एशियाई रिकॉर्ड बनाना इस प्रतिष्ठित पदक और जीत को और भी असाधारण बनाता है, श्री मोदी ने कहा कि प्रणव की शक्ति, दृढ़ संकल्प और प्रतिस्पर्धी भावना प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

“प्रतिष्ठित पदक और एशियाई खेलों में रिकॉर्ड!

प्रणव सूरमा ने एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ51/52/53 स्पर्धा में रिकॉर्ड तोड़ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतकर असाधारण प्रदर्शन किया है। नया एशियाई रिकॉर्ड बनाना इस जीत को और भी असाधारण बनाता है। प्रणव की शक्ति, दृढ़ संकल्प और प्रतिस्पर्धी भावना प्रेरणास्रोत हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें बधाई: PM @narendramodi”
 

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/पीके