प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेल 2026 में महिलाओं की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रीति पाल को बधाई दी।
दृढ़ता और समर्पण का एक बेहतरीन उदाहरण बताते हुए श्री मोदी ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे अपनी आने वाली प्रतियोगिताओं में भी इसी गति को बनाए रखेंगी।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:
“दृढ़ता और समर्पण का एक बेहतरीन उदाहरण।
प्रीति पाल ने एशियाई पैरा खेल 2026 में महिलाओं की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में रजत पदक जीता है। उन्हें बधाई! उम्मीद है कि वे अपनी आने वाली प्रतियोगिताओं में भी इस गति को बनाए रखेंगी। मेरी शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi”
A wonderful example of perseverance and dedication.
Preeti Pal has won the Silver in the Women’s 200m T35 event at the Asian Para Games 2026. Congratulations to her! May she carry this momentum into her upcoming events. My best wishes: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 20, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/जेके