Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री जी ने एशियाई पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर सिमरन को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिला 100 मीटर टी12 स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने और नया गेम्स कीर्तिमान बनाने के लिए सिमरन को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि उनकी गति, दृढ़ संकल्प और खेल में उत्कृष्टता के प्रति समर्पण वास्तव में सराहनीय है, और उन्होंने भविष्य में उनकी सफलता की कामना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में साझा किया:

“सिमरन को एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में उत्कृष्ट समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने और नया गेम्स कीर्तिमान रचने पर हार्दिक बधाई! उनकी गति, दृढ़ संकल्प और खेल में उत्कृष्टता के प्रति समर्पण वास्तव में सराहनीय है। उनके भविष्य में निरंतर सफलता की कामना करता हूं: प्रधानमंत्री @narendramodi”

***

पीके/केसी/आरटी/एमएम/डीए