प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रीति पाल को एशियाई पैरा खेल 2026 में महिलाओं की 100 मीटर टी35 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि प्रीति ने दो रेस में हिस्सा लेकर दो रजत पदक जीतने के साथ अपने यादगार अभियान का समापन किया है। उन्होंने कहा कि 100 मीटर और 200 मीटर, दोनों स्पर्धाओं में उनकी सफलता उनकी शानदार प्रगति, असाधारण गति और अटूट दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रीति ने दिखाया है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है। भारत उनकी उपलब्धियों का जश्न मना रहा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
“दो रेस, दो रजत पदक!
प्रीति पाल ने एशियाई पैरा खेल 2026 में अपने यादगार अभियान का समापन एक और शानदार प्रदर्शन के साथ किया। इस बार उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर टी35 स्पर्धा में रजत पदक जीता। 100 मीटर और 200 मीटर, दोनों स्पर्धाओं में उनकी सफलता उनकी शानदार प्रगति, असाधारण गति और अटूट दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। प्रीति ने दिखाया है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है। भारत उनकी उपलब्धियों का उत्सव मना रहा है: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी”
Two races, two Silver Medals!
Preeti Pal concludes a memorable Asian Para Games 2026 campaign with yet another splendid performance, this time with a Silver in the Women’s 100m T35 event. Her success in both the 100m and 200m reflects her tremendous progress, exceptional speed and unwavering determination. Preeti has shown what can be achieved through sustained effort and self-belief. India celebrates her achievements: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 21, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/केजे/एसएस