प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेल 2026 में महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ55 स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने पर करमज्योति को बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि उनकी खेल यात्रा इस बात का एक उत्कृष्ट उदाहरण है कि कैसे लगन, कड़ी मेहनत और खुद पर विश्वास के बल पर शानदार प्रगति हासिल की जा सकती है।
‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:
“करमज्योति ने एशियाई पैरा खेल 2026 में महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ55 स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। उन्हें बधाई। उनकी खेल यात्रा इस बात का एक उत्कृष्ट उदाहरण है कि कैसे लगन, कड़ी मेहनत और खुद पर विश्वास के बल पर शानदार प्रगति हासिल की जा सकती है: पीएम @narendramodi”
Karamjyoti has won Bronze in the Women’s Discus Throw F55 event at the Asian Para Games 2026 with a personal best. Congratulations to her. Her sporting journey is a wonderful example of how perseverance, hard work and self-belief can lead to remarkable progress: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 21, 2026
****
पीके/केसी/आरटी/आर