प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिलीप गावित को एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की 100 मीटर T47 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने और बेहतरीन टाइमिंग के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि उनकी गज़ब की गति और कौशल ने देश को गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री ने इस शानदार जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई दी और आशा प्रकट की कि वे अपने भविष्य के प्रयासों में भी इसी तरह जीत का सिलसिला जारी रखेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘X’ पर पोस्ट साझा की:
“दिलीप गावित ने एशियाई पैरा खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है और पुरुषों की 100 मीटर T47 स्पर्धा में बेहतरीन टाइमिंग के साथ स्वर्ण पदक जीता है। उनकी गज़ब की गति और कौशल ने देश को गौरवान्वित किया है। इस शानदार जीत पर दिलीप को हार्दिक बधाई। वे अपने भविष्य के प्रयासों में भी इसी तरह जीत का सिलसिला जारी रखें:
प्रधानमंत्री @narendramodi”
Dilip Gavit has delivered an exceptional performance at the Asian Para Games 2026, winning the Gold in the Men’s 100m T47 event with brilliant timing. His electrifying speed and skill have brought immense pride to the nation. Heartiest congratulations to Dilip on this glorious triumph. May he carry this winning momentum in his upcoming endeavours: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 21, 2026
*******
पीके/केसी/आरटी/पीके/एसएस