Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीतने पर कस्तूरी राजामणि को शुभकामनाएं दीं


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कस्तूरी राजामणि को एशियाई पैरा गेम्स 2026 में आज महिलाओं के 67 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार लिफ्ट के साथ रजत पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं हैं। इस जीत के साथ उन्होंने इस वर्ग में भारत के लिए पहला पदक हासिल किया है।

श्री मोदी ने इसे भारतीय पैरा पावरलिफ्टिंग के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि कस्तूरी के दृढ़ संकल्प और बेहतरीन प्रदर्शन के प्रति उनके समर्पण ने इस जीत को वास्तव में विशेष बना दिया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया ‘एक्स‘ पर एक पोस्ट में लिखा:

“भारतीय पैरा पावरलिफ्टिंग के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि!

कस्तूरी राजामणि ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं के 67 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार लिफ्ट के साथ रजत पदक जीता है, और इस वर्ग में भारत के लिए पहला पदक हासिल किया है! उनके दृढ़ संकल्प और बेहतरीन प्रदर्शन के प्रति समर्पण ने इस उपलब्धि को वाकई खास बना दिया है। कस्तूरी को बधाई: प्रधानमंत्री @narendramodi”

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/एमकेएस