Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर संजना कुमारी को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संजना कुमारी को एशियन पैरा गेम्स की महिला एकल एसएल3 पैरा बैडमिंटन स्पर्धा में अपनी छाप छोड़ने और कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि उन्हें उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है और उन्होंने उम्मीद जताई कि वह आने वाले वर्षों में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेंगी।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:

“संजना कुमारी ने एशियन पैरा गेम्स में अपनी छाप छोड़ी! महिला एकल एसएल3 पैरा बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उन पर गर्व है। वह आने वाले वर्षों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहें: पीएम नरेन्द्र मोदी”

****

पीके / केसी / आरटी/ केजे/