Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार के साथ बिताए एक स्नेहपूर्ण क्षण साझा किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार से मुलाकात की और एक छोटी लड़की का गाया भजन सुना।

प्रधानमंत्री ने हृदय को छू लेने वाले इस क्षण को साझा करते हुए कहा कि दिवाली के त्योहार के बीच राम और सरयू के आने से पूरा वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है।

प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा;

“दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है।

@surya_14kumar”

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/जीआरएस