प्रधानमंत्री ने आज हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) के 23 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मुलाकात की। ये सभी आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आए हुए हैं।
हिंद महासागर द्वारा विकसित सहस्राब्दियों पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री ने आईओआरए के अध्यक्ष के रूप में सभी साझेदार सदस्य देशों के साथ मिलकर कार्य करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और साझा समृद्धि को और मजबूत करने के लिए ‘महासागर’ (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र उन्नति) के अपने विजन को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक है।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:
“नई दिल्ली में आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में भाग ले रहे हिंद महासागर रिम एसोसिएशन के 23 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मिलकर प्रसन्नता हुई।
हिंद महासागर ने सहस्राब्दियों से हमारे लोगों को आपस में जोड़ा है। आईओआरए के अध्यक्ष के रूप में भारत सभी साझेदार देशों के साथ मिलकर कार्य करने और ‘महासागर’ (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र उन्नति) के अपने विजन को आगे बढ़ाने तथा हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को और मजबूत के लिए उत्सुक है।
@IORAofficial”
Delighted to meet the Foreign Ministers and Heads of Delegation of the 23 Indian Ocean Rim Association Member-States participating in the 25th Meeting of the IORA Council of Ministers in New Delhi.
The Indian Ocean has connected our people for millennia. As Chair of IORA, India looks forward to working closely with all partners to advance its vision of MAHASAGAR (Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth Across Regions) and to strengthen peace, security, stability and prosperity in the Indian Ocean Region.
@IORAofficial
— Narendra Modi (@narendramodi) November 27, 2026
*****
पीके/केसी/आरटी/आरके