Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने भारत की ओपन वाटर तैराक भक्ति शर्मा को विश्‍व रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत की ओपन वाटर तैराक भक्ति शर्मा को अंटार्कटिक महासागर में एक डिग्री सेल्सियस तापमान में 52 मिनट में 1.4 मील दूरी तैरकर विश्‍व रिकॉर्ड स्‍थापित करने पर बधाई दी है। भक्ति शर्मा यह उपलब्धि प्राप्‍त करने वाली अब तक की विश्‍व की सबसे युवा और एशिया की पहली तैराक लड़की है। भक्ति ने अब तक पांचों महासागरों पर विजय प्राप्‍त कर ली है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “हम सब भक्ति शर्मा की इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत गौरान्वित हैं। उन्‍हें मेरी शुभकामनाएं।”